विश्व योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक सहभागिता के लिए निकली योग चेतना रैली।

विश्व योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक सहभागिता के लिए निकाली योग जन चेतना रैली

 भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया

सतवास – विश्व योग दिवस 21 जून,के अवसर पर अधिक से अधिक जन समान्य की सहभागिता हो, इस संदर्भ में एक जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य आशा जोशी के मार्गदर्शन आयोजित इस रैली में योग से होने वाले लाभ, योग का इतिहास, योग का महत्व सभी पर नारे लगाते हुए विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिका गण, एवं छात्र छात्रा चल रहे थे। स्काउट दल, रेडक्रास दल, एन. एस. एस. दल, आदि के छात्र – छात्राओ के द्वारा जन समान्य को विश्व योग दिवस के दिन के लिए शुभकामनायें एवं आमंत्रण दिया जा रहा था। योग जन चेतना रैली का नेतृत्व स्काउट दल एवं स्काउट शिक्षक मनोज दुबे ने किया। सभी का आभार प्रदर्शन संकुल व्यवस्थापक सुरेश रानियाँ ने माना। रैली में प्रमुख रूप से वरिष्ठ शिक्षक सुभाष मानधन्या, रेवाराम हरियाले,अशोक शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, हबीब खान, हीरालाल बर्मन, श्री राम चौहान, सुनील राठौर, दीपिका जोशी, सुरेन्द्र नागेशिया, विनोद मालवीय, आनंद शर्मा गजानंद यादव, जन शिक्षक मोहन यादव, दुर्गेश कोलते , प्रदीप गोयल, पंकज बैरागी, प्रदीप यादव, धाकड़ सर, व्यास सर, मनोज राठौर आदि, सहित सम्पूर्ण विद्यालय स्टॉफ का सहयोग रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles