विजयदशमी के पावन अवसर पर नगर सतवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में भव्य आयोजन।

विजयादशमी पर सतवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष उत्सव

भविष्य दर्पण घनश्याम भदौरिया



100 वर्षों की राष्ट्र सेवा और संगठन की गौरवगाथा को किया नमन।

संचलन में पधारे स्वयंसेवको का मार्गदर्शन करने हेतु। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवम् मुख्य वक्ता अंतर सिंह पंवार ने संगठन स्थापना वर्ष 1925 से 2025 वर्तमान तक स्वयंसेवकों को संघ की जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में नगर के व्यापारी महेश भाटी खंड कार्यवाह मनोज सोलंकी स्वयंसेवकों के बीच पूरे समय उपस्थित रहे।

विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर सतवास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने परंपरागत वेशभूषा में अनुशासनबद्ध रूप से पथ संचलन कर राष्ट्र सेवा, संगठन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ के अधिकारियों ने संगठन की यात्रा, कार्य तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles