जबलपुर के सिहोरा में स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए चित्र से निखारी जा रही दीवारें

स्वच्छ सर्वेक्षण में बीते वर्ष सिहोरा नगरपालिका ने 61वां स्थान हासिल किया किया था। मुकाम को बरकरार रखने के लिए नगरपालिका से फिर से काम शुरू कर दिया है।

शहर को चकाचक करने का काम किया जा रहा है। जिसके लिए शहर की दीवारों को रंग बिरंगे चित्र बनाकर उन्हें निखारा जा रहा है। इस काम को और गतिमान करने का निर्देश नगर पालिका अधिकारी नगरपालिका के संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है। सुंदरीकरण से शहर का रूप सुंदर और आकर्षक होता है।

वार्ड नम्बर 11 बनेगा आत्मनिर्भर वार्ड : नगर पालिका प्रशासन ने वार्ड क्रमांक 11 को आत्मनिर्भर वार्ड बनाने का प्रस्ताव प्रशासक बैठक में रखने पर सहमति दी गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार एक वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड घोषित किया जा रहा है, जिसमें वार्ड के अंदर समस्त घरों में होम कम्पोस्टिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। आवश्यक सहयोग नगर पालिका परिषद द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। विदित हो कि एसडीएम आशीष पांडे द्वारा पूर्व में ही नगर पालिका को एक वार्ड आदर्श वार्ड बनाने के सम्बंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए वार्ड 11 को आत्मनिर्भर वार्ड को घोषणा की गई है।

दो महीने में एक बार खुल रही है ग्रामीण क्षेत्र की राशन दुकान : बरेला नगर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्रतिदिन खोलने जाने के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन दुकान दो महीने में एक बार खुल रही हैं। उपभोक्ताओं को कभी राशन नहीं आया है तो कभी कोटा कम आया है यह टरका दिया जाता है। गरीब उपभोक्ता राशन के चक्कर काटने मजबूर हैं। बताया जाता है कि ग्राम लहंगी, सिहोरा, परतला, खेरी, इंदिरा, बैरागी, सरोरा की राशन दुकान सेल्समैन की मनमर्जी से दो महीने में एक बार खुल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here