शाजापुर में सड़क हादसा:- बाबा महाकाल के दर्शन करके लौट रहे परिवार की कार खाई में पलटी, 4 घायल

सड़क हादसे के बाद घायलों को अस्पताल ले जाते हुए।

शाजापुर के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर उज्जैन से राजगढ़ जा रही बोलेरो अनबैलेंस होकर खंती में पलट गई। जीप गिरने की वजह से उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को डायल 100 के आरक्षक कमल परमार और पायलट पंकज उचोदिया ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। फिर उन्हें जिला अस्पताल भेजा।

उज्जैन से राजगढ़ जा रहे थे

राजगढ़ के तितरिया गांव के रहने वाले भीमसिंह बाबा के दर्शन करके उज्जैन से वापस घर लौट रहे थे। तभी सुबह बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पवन (25), भीम सिंह (50), नीमा (16) और मक्खन सिंह (24) घायल हो गए। सभी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटे आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here