बैरागढ़ में अब तक नहीं बन सका पगड़ी रस्म हॉल, ढाई साल पहले हुआ था भूमि पूजन

राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में पगड़ी रस्म एवं शोक सभाओं के लिए प्रस्तावित सभागृह का काम भूमिपूजन के ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।

शुरूआती काम किया जाता है, लेकिन उसे आधे में ही बंद कर दिया जाता है।

पगड़ी रस्म हाल बनाने की मांग बैरागढ़वासी पिछले 10 साल से कर रहे थे। पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों से मिले। पहले तो नगर निगम को इसके लिए जगह ही नहीं मिल पा रही थी। ढाई साल पहले प्रेम रामचंदानी मार्ग पर गैस राहत विभाग की बंद पड़ी दावा अदालत भवन में ही पगड़ी रस्म हाल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए नगर निगम के बजट में धनराशि का प्रावधान किया गया। संगठनों एवं रहवासियों के दबाव को देखते हुए इसका भूमिपूजन का दिया। दो बार काम शुरू कर फिर बंद कर दिया गया। भूमिपूजन तत्कालीन महापौर आलोक शर्मा ने किया था। इसका नाम नानकराम वाधवानी स्मृति सभागृह रखने की घोषणा की गई थी।

पार्किंग का प्रविधान किया जाए

प्रेम रामचंदानी मार्ग पर प्रस्तावित पगड़ी रस्म हाल में 7915 वर्गफीट जगह पर 6232 वर्गफीट में सभागृह बनाने का प्रविधान है। इसमें 700 लोगों के एक साथ बैठ सकते हैं, लेकिन इसमें पार्किंग का प्रावधान नहीं है। पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी का कहना है कि प्रस्तावित पगड़ी रस्म हाल के बेसमेंट में पार्किंग का प्रावधान किया जाना चाहिए। चांदवानी ने कहा है कि बैरागढ़ में शोक सभाओं के लिए एक भी सभागृह नहीं है। इसे देखते हुए पगड़ी रस्म का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। वर्तमान में दशहरा मैदान को स्टेडियम के रूप में तब्दील करने का काम चल रहा है। भविष्य में यहां पगड़ी रस्म करने में मुश्किल होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here