इन्दौर में आचार्य जिनमणिप्रभ सूरि साध्वी कृतार्थप्रभाश्री की दी बड़ी शिक्षा

संयम, त्याग और साधना का उद्देश्य केवल व्याख्यान देना या स्वयं के लिए यश प्राप्त करना नहीं, बल्कि कर्मों की निर्जरा प्राप्त करना है।

साध्वी जीवन में उत्कृष्ट चरित्र का पालन होना चाहिए। सबसे बड़ी बात तो यह ध्यान रखने की है कि संयम जीवन में किसी तरह का दोष न आने पाए। साध्वी जीवन जैसा अनमोल रत्न बहुत दुर्लभता से मिलता है। त्याग और संयम की सफेद चादर पर कोई दाग न लगने पाए, इसका विशेष ध्यान रखना होगा।

यह बात गच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरि ने बुधवार को एरोड्रम रोड स्थित महावीरबाग में कही। इसके बाद नवदीक्षित साध्वी कृतार्थप्रभाश्री की बड़ी दीक्षा भी हुई। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ जानकी नगर के दिनेश डोसी व नवीन ललवानी जैन ने बताया कि सुबह 6 बजे शुरू हुई बड़ी दीक्षा 8 बजे पूर्ण हुई। इस दौरान समाजजन ने जिन शासन का जयघोष किया। साध्वी कृतार्थप्रभाश्री का पहला विहार 26 फरवरी को जानकी नगर होगा। वहां से 28 को धुले के लिए विहार करेंगी।

खाटू श्याम मंदिर का वसंतोत्सव 26 को

इंदौर। खाटू श्याम राम निराले हनुमान मंदिर मालवीय नगर का 19वां वसंतोत्सव 26 फरवरी को शाम 6.15 बजे बर्फानी धाम स्थित कमल नयन गार्डन पर आयोजित किया जाएगा। इसमें खाटू धाम के भजन गायक पप्पू शर्मा एवं रवि शर्मा की मंडलियों द्वारा मदनलाल शर्मा के सानिध्य में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। खाटू श्याम सेवक मंडल के सुरेश रामपीपल्या, पृथ्वीराज चितलांगिया एवं अनिल तांबी ने बताया कि मंदिर पर खाटू श्याम बाबा का दरबार सजाकर आकर्षक श्रृंगार के साथ ही 56 भोग भी समर्पित किए जाएंगे। केशर और इत्र की फुहार के बीच बाबा की खंड ज्योत के दर्शन भी होंगे। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व पार्षद मुन्नाालाल यादव एवं मुकेश कैरो के विशेष आतिथ्य में बाबा का पुष्प बंगला भी सजाया जाएगा। मंदिर पर फागोत्सव का नियमित परंपरागत आयोजन भी जारी है। भजन संध्या में प्रवेश निश्शुल्क है, लेकिन पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here