मंत्री गडकरी ने नाना महाराज तराणेकर आश्रम में दर्शन किए, नाथ मंदिर पहुंचकर सेवा एवं गतिविधियों की जानकारी ली

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने गुरुवार को उज्जैन पहुंचकर 11 सड़कों की सौगात दी। करीब 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास किया। इन सड़कों की लागत 6247 करोड़ रुपये है।

उज्जैन पहुंचने से पहले गडकरी इंदौर आए और यहां नाना महाराज तराणेकर आश्रम व नाथ मंदिर साउथ तुकोगंज गए।

एयरपोर्ट पर मंत्री तुलसी सिलावट ने गडकरी की अगवानी कर स्वागत किया। मप्र के सांवेर क्षेत्र में दी गई सौगात के लिए उनका आभार जताया। मंत्री गडकरी पहले मंत्री नाना महाराज तराणेकर आश्रम स्नेलतागंज पहुंचे। नाना महाराज के पोते संजय तराणेकर ने बताया कि गडकरी लंबे समय से आश्रम से जुड़े हुए हैं। उनका आने का कोई विशेष प्रयोजन नहीं था। यहां दर्शन के लिए आए हैं। उनकी माताजी भी यहां आती थीं। इसके बाद साउथ तुकोगंज के नाथ मंदिर पहुंचे। माधवनाथ महाराज की समाधि पर पहुंचकर दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक मंत्री यहां रूके और सेवा गतिविधियों की जानकारी ली व प्रसाद ग्रहण किया। माधवनाथ महाराज के 17 मार्च से होने वाले सात दिनी महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।

ट्रस्ट के संजय नामजोशी ने बताया कि यह स्थान 86 वर्ष पुराना है। माधवनाथ महाराज होलकर परिवार के भी गुरु है। उन्होंने भूतल परिवहन मंत्री गडकरी के पिता को दीक्षा दी थी। इंदौर और उज्जैन में आगमन पर मंत्री गडकरी नाथ मंदिर भी दर्शन के लिए आते रहते हैं। यह बरसों से चला आ रहा है। नाथ मंदिर मराठी भाषी भक्तों के बीच विशेष आस्था का केंद्र है। दस वर्ष पहले अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन भी गडकरी ने किया था। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, वीएस कोकजे, अविनाश शिरपुरकर, बाबा साहब तराणेकर, विधायक आकाश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here