उज्जैन पुलिस के वायरलेस सेट पर गूंजा होली खेले रघुवीरा अवध में…

0
109

उज्जैन। पुलिस का वायरलेस सेट ऐसा यंत्र है जिस पर 24 घंटे घटना, दुर्घटना, सूचना, निर्देश का प्रसारण होता है। इस सेट से आरक्षक से लेकर आईजी सभी जुड़े रहते हैं, लेकिन सुबह वायरलेस सेट पर संगीत बज रहा था होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा। 38 घंटे लगातार ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों में दो साल बाद पर्व का उल्लास है।

पुलिस प्रशासन के अफसर भी बिना किसी पाबंदी या रोकटोक के पर्व को अपने तरीके से मना रहे हैं। यही कारण रहा कि वायरलेस सेट पर सुबह से पर्व के दौरान उत्साह बढ़ाने वाला गीत बजता रहा। देवासरोड स्थित पुलिस सामुदायिक भवन में पुलिस कप्तान सहित थानों के अफसरों से लेकर आरक्षकों ने सुबह 11 बजे होली पर्व मनाया और जमकर डांस किया।

  • होली का उत्साह,जमकर उड़ा गुलाल और रंग
  • बच्चों के साथ बड़े भी रंग में भीगे,कई रंगों में पूते दिखे चेहरे

बीते दो वर्षों से होली पर्व को घर में रहकर मना रहे लोगों को इस बार छूट मिली तो उन्होंने इसका मजा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। होली के पर्व पर जमकर गुलाल उड़ाया। बच्चों के साथ बड़े भी रंग में भीगे, कई रंगों में पूते दिखे चेहरे। युवा लड़के, लड़कियों ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर शहर में टोली बनाकर घूमते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामना दी। शहर में होली (धुलेंडी) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही अनेक जगह पर होली की धूम नजर आई।

क्या बच्चे क्या बड़े और क्या बुजुर्ग सभी होली की मस्ती में रंग में भीगे दिखे। गली मोहल्लों के साथ ही कालोनियों और हर इलाके में होली के किस रंग का उत्साह देखने को मिला। जहां छोटे बच्चे पिचकारी में रंग भर कर एक दूसरे पतंग उड़ा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ युवाओं की टोली भी होली के रंग गुलाल एक दूसरे को लगाते दिखे।

घर के युवाओं ने बुजुर्गों को गुलाल का तिलक लगाकर पैर छूकर होली की शुभकामनाएं दी। जगह-जगह डीजे और ढोल पर थिरकते ग्रुप के नजारे देखने को मिले। पानी की बौछार के बीच युवाओं ने डांस कर होली का मजा लिया। कई युवाओं ढोल और अपनी अपनी टोलियों के साथ शहर में निकले। एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाते दिखे।

भगवान महाकाल के दरबार में जयकारों के बीच होली: बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते भगवान और भक्तों के बीच दूरी बनी हुई थी, इस दूरी को आज के होली उत्सव ने मिटा दिया। हर साल इस मौके पर हजारों श्रद्धालु महाकाल मंदिर होली मनाने पहुंचे थे। बाबा महाकाल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

दो वर्षों के बाद आए इस पल का इंतजार कर रहे भक्तों को महाकाल के साथ होली खेलने का मौका मिला। महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार अल सुबह भस्म आरती में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दरबार में होली का उत्सव मनाया गया।भस्मआरती में पण्डे पुजारियों ने महाकाल को गुलाल लगाया और भक्तों पर उड़ाया। बाबा का दरबार अबीर-गुलाल, रंगों फूलों से सराबोर नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here