जबलपुर में भाजयुमो द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन – चार राज्यों में जीत के बाद होली की खुशी हुई दोगुनी, देशभर में छाया भगवा रंग

भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा एमजीजी पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विधायक अशोक रोहाणी, इंदु तिवारी सहित नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर शामिल हुए।

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया होली उमंग और उत्साह का महोत्सव हैं। जो लोगों को रंगों से सराबोर कर उनके जीवन में भी रंग भरने का काम करती है। होली का त्यौहार जीवन में इस बात का संदेश देता है कि आदमी को जीवन में सदैव उमंग और जोश से परिपूर्ण होना चाहिए। जीवन की कोई भी बाधा हंसते हुए पार करना चाहिए।

चार राज्यों में प्रचंड जीत से खुशी दोगुनी

देश के चार विधानसभा चुनावों में में प्रचंड जीत ने हमारी खुशी को दो गुनी कर दिया है। भगवा रंग लगातार पूरे देश में छा रहा है। होली मिलन समारोह में रंगों और फूलों की होली का आयोजन युवा मोर्चा द्वारा किया गया। इस दौरान प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन आदि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here