नड्‌डा के सामने कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की जबलपुर में CM शिवराज सिंह ने खुद संभाला मोर्चा, डांट लगाकर किया पीछे

0
99

सबसे अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी का अनुशासन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के सामने ही तार-तार हाे गया। मामला बुधवार रात को पार्टी के संभागीय कार्यालय रानीताल का है। यहां कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। हालत ये बने कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आगे होकर मोर्चा संभालना पड़ा। उनके अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी कार्यकर्ताओं को पीछे करते रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार रात को रोड-शो के बाद जब जबलपुर रानीताल संभागीय कार्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ता बेकाबू हो गए। आपस में धक्का-मुक्की तक करने लगे। इसके बाद CM ने मोर्चा संभाला और कार्यकर्ताओं को डांट लगाकर संयमित रहने को कहा, तब जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां से निकल सके।

रोड शो के बाद रानीताल कार्यालय पहुंचे थे नड्डा

रोड शो के बाद जेपी नड्डा भाजपा के संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओ और पार्टी के नेताओं से मिलने पहुंचे थे। नड्डा के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान उत्साहित कार्यकर्ता बेकाबू होकर एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। तब जाकर सीएम ने मामला संभाला।

जेपी नड्डा जबलपुर में दो दिवसीय प्रवास पर हैं, उनके आगमन पर बीजेपी ने संगठन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हालांकि प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी को एक सीमा में अपने कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं।

आचार संहिता के चलते हटाए जा रहे बैनर-पोस्टर
आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जेपी नड्डा के आगमन पर शहर भर में लगे पोस्टरों और बैनरों को आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने निकालना शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here