तिरंगा कावड़ यात्रा का हुआ आयोजन – 75 देव स्थलों पर हजारों की संख्या में लोगों ने किया जल अभिषेक

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को राष्ट्र धर्म समरसता तिरंगा कावड़ यात्रा नगर और आसपास ग्रामीण अंचल के 75 धार्मिक स्थलों पर यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर सहित 75 देव स्थलों पर एक साथ हजारों परिवारों ने शिव का जल अभिषेक किया। कावड़ यात्रा में मातृ शक्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि हम देश की स्वतंत्रता का 75वां साल देशभर में आजादी अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज़ादी की पृष्ठभूमि में अनेक बलिदानों की मार्मिक गौरव गाथाएं हैं, देश की स्वतंत्रता के लिए ज्ञात-अज्ञात सभी क्रांतिकारियों, महापुरुषों के योगदान को जीवंत रखना हमारा कर्तव्य है। संयोग से आज़ादी के अमृत महोत्सव पखवाड़ा और पावन श्रावण माह का अंतिम सोमवार हैं। ऐसे में सामाजिक समरसता, देशभक्ति एवं जनमानस में शक्ति एवं भक्ति का भाव जागृत करने के उद्देश्य से राष्ट्र धर्म तिरंगा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। देश के अमर बलिदानियों को समर्पित यह तिरंगा कावड़ यात्रा रही। यात्रा में विधायक नीना वर्मा, संगठन प्रभारी श्याम बंसल सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

पावन नदियों का जल करवाया था उपलब्ध

आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में यह यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों से 75 सिद्ध देव स्थानों से एक लाख से अधिक शिव भक्त जल लेकर 75 शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के उद्देश्य से कावड़ यात्रा के रुप में निकाली गई। इस कावड़ में देश की पावन नदियों (गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा व कावेरी ) आदि का जल उपलब्ध कराया गया था। धार सहित अंचल ग्रामीण क्षेत्रों में कावड़ यात्रा निकाली गई। प्रत्येक कावड़ यात्रा में हजारों जन मानस चल रहा था। याञा में बडी संख्या में महिलाएं व युवतियां शामिल हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here