​​​​​​​पड़ोसियों के झगड़े में फायरिंग, वीडियो 13 साल की लड़की के पैरों में लगी गोली

0
72

ग्वालियर में पड़ोसियों के बीच पथराव और फायरिंग में 13 साल की छात्रा के दोनों पैर में गोली लग गई। गंभीर हालत में छात्रा को जया आरोग्य अस्पताल (JAH) में भर्ती कराया गया।

घटना देर रात की है। घायल छात्रा के पिता पर पड़ोसियों ने फायरिंग की थी। छात्रा अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। अभी वह खतरे से बाहर है। विवाद की वजह एक प्लॉट है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चली आ रही थी।

मामला शहर के महाराजपुरा थाना इलाके के शताब्दीपुरम का है। यहां रहने वाला भानु प्रताप सिंह तोमर परिवार के साथ खाना खा रहा था। इसी बीच कमल किशोर शर्मा, बेटे अमन शर्मा और साथियों के साथ आया और घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस पर भानु के पिता वीर सिंह तोमर बाहर निकले। उनका कमल किशोर से विवाद होने लगा।

इतने में भानु और उसका परिवार भी बाहर आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। भानु का आरोप है कि दूसरे पक्ष की ओर से फायरिंग की जाने लगी। 13 साल की बेटी प्रियांशी तोमर के दोनों पैरों में गोली लगी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। बेटी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

विवाद की वजह एक प्लॉट
भानु प्रताप का आरोप है कि उनके घर के पीछे एक प्लॉट है। इसे कमलकिशोर से खरीदा था, लेकिन वह रजिस्ट्री उनके नाम नहीं कर रहा। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा है और इसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी हुई थी। बता दें, घटना का VIDEO भी सामने आया है। इसमें आरोपी पक्ष गोली चलाते हुए नजर आ रहा है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here