शास्त्री स्मृति संस्थान का 26 वा जिला स्तरीय सम्मान समारोह संपन्न।

0
156

सोनकच्छ  (तरुण शर्मा) । पं. श्री वल्लभ शास्त्री स्मृति संस्थान का 26 वा जिला स्तरीय सम्मान समारोह स्थानीय गीता भवन सोनकच्छ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री राजेश बादल कार्यकारी निदेशक राज्यसभा टीवी भोपाल तथा श्री यश शर्मा एडवोकेट कन्नौद थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने पं. श्री वल्लभ जी शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत राधेश्याम जोशी, गणेशराम पाटीदार, देवेंद्र जोशी, अशोक दुबे, मुरलीधर झाला आदि ने किया। शब्दों से स्वागत संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र जोशी ने किया। वार्षिक गतिविधियों की जानकारी सचिव अशोक दुबे ने प्रस्तुत की। हिंदी दिवस पर आयोजित बौद्धिक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रमोद कुमार भावसार ने किया तथा सामान्य ज्ञान निबंध प्रतियोगिता तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा देह दानी केदारमल अकोतिया, नेत्र दानी स्व. शारदा देवी राधेश्याम गुप्ता, स्व. सुरेश चंद्र अग्रवाल, स्व.चंद्रशेखर पंचोली, स्व.शारदा देवी रामकिशोर पंचोली के परिजनों को सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धि के लिए डॉ नफीसा शादाब अजीम का सम्मान किया गया। व्याख्यान माला के 26 वें वर्ष में प्रवेश होने पर स्मारिका की जानकारी ठा अजय सिंह बघेल ने दी। श्री फतेह सिंह पटेल (पडियार)मेहतवाड़ा को स्व. ओंकार लाल शर्मा स्मृति सम्मान, श्री रमेश चंद्र सिसोदिया समाजसेवी को स्व.इंदौरी लाल पाटोदी स्मृति सम्मान, श्री दिनेश चंद्र चौधरी समाजसेवी देवास को पं. श्री वल्लभ शास्त्री स्मृति सम्मान के तहत शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता श्री राजेश बादल ने अपने व्याख्यान ने कहा कि हमारे जीवन में दोहरा चरित्र नहीं होना चाहिए। दोहरा चरित्र ही हमारे पतन का कारण है। संस्कारों को हम अपने घर में पैदा करते हैं। अनैतिक रूप से जो कार्य हम करते हैं हमारे बच्चे भी उसका अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूंजी मीडिया पर हावी हो रही है, इससे मीडिया पर विश्वास कम हुआ है। श्री यश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे कर्मों का सही पालन ही समाज सेवा है। अपने कर्मों का ईमानदारी से पालन करना ही धर्म है यह भी समाज सेवा ही है। आपने कहा कि युवा वर्ग को उचित अनुचित का ज्ञान होना आवश्यक है इसके लिए वरिष्ठों को सही मार्गदर्शन देना आवश्यक है। सोशल मीडिया का दुरुपयोग एवं अति उपयोग घातक है। अतिथियों को स्मृति चिन्ह सतीश तिवारी एवं कृष्णकांत दुबे ने प्रदान किए। संस्थान के नवनियुक्त अध्यक्ष राधेश्याम जोशी एवं सदस्य शेर सिंह भदोरिया का पुष्प हार से स्वागत किया गया। अतिथि परिचय सोभाग सिंह ठाकुर, प्रकाश बाकलीवाल एवं सुशील नागर ने दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन सत्यनारायण लाठी ने किया। पंडित श्री वल्लभ शास्त्री एवं संस्थान के दिवंगत सदस्य श्री तिलोकचंद जैन को श्रद्धांजलि दी गई एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक माता बहने एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here