प्लॉट बेचने का झांसा देकर डॉक्टर से हड़पे 50 लाख – रिटायर्ड अधिकारी के बेटे ने किया फर्जीवाड़ा

कोहेफिजा इलाके में रिटायर्ड अफसर के बेटे ने प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर को पचास लाख रुपए की चपत लगा दी। आरोपी ने सरकारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई राम प्रकाश सिंह ने बताया कि डॉक्टर अल्ताफ मसूद फतेहगढ़ में मैक्स केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल का संचालन करते हैं। उन्हें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहेफिजा में अपना एक अन्य हॉस्पिटल खोलना था। इस दौरान उनकी मुलाकात ओमप्रकाश नायक से हुई थी। नायक ने उन्हें बताया था कि उनके पिता अरविंद प्रकाश नायक मध्य प्रदेश शासन में बड़े पद पर पदस्थ रहे हैं।

इसलिए उन्हें 1983 में हाउसिंग बोर्ड से एक प्लाॅट आवंटित हुआ था और उस प्लॉट को वह बेचना चाहते हैं। बाद में दोनों के बीच करीब 1.65 करोड़ रुपए में सौदा तय हो गया। एडवांस के तौर पर एग्रीमेंट कर पचास लाख रुपए आरोपी को डॉक्टर ने दे भी दिए थे। इसमें में से तीस लाख रुपए केश जबकि बीस लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

बाद में डॉक्टर को पता चला कि आरोपी युवक ने हाउसिंग बोर्ड के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें बेचा है। इतना ही नहीं इससे वह कई लोगों को प्लॉट बेच चुका है। फरियादी ने रकम लौटाने को कहा तो आरोपी ने आना कानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद उसने रकम लौटाने से इनकार कर दिया।

इस मामले को लेकर फरियादी डॉक्टर ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here