Ayodhya में लौटा ‘त्रेता युग’, Ram Mandir में उमड़ी भीड़ देख मुख्य पुजारी को करनी पड़ी अपील

0
25

अयोध्या श्री राम मंदिर मंगलवार को आम लागों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन ही मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इतनी अधिक भीड़ देख श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य और मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, ऐसा लग रहा है कि ‘त्रेता युग’ लौट आया है। उनका कहना था कि भीड़ जय श्री राम के नाम का जाप कर रही है। उन्होंने अपील जारी करते हुए मंदिर परिसर में भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए आने वाले लोगों से कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने को कहा।

अगले कुछ दिन में दर्शन करेंगे 5000 साधु-संत 

जानकारी के अनुसार फिलहाल अयोध्या में देशभर से करीब 5000 साधु-संत मौजूद हैं। वह सभी अपने साथ दो से तीन लोगों को लेकर आए हैं। यह सभी आज कपाट खुलने के बाद अगले कुछ दिनों के भीतर दर्शन करेंगे, जिसके चलते मंदिर परिसर समेत अयोध्या में काफी भीड़-भाड़ है। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी है। मंदिर परिसर के एंटी प्वाइंट में बड़ी संख्या में डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

सुबह कपाट खुलने से पहले लग गई थी श्रद्धालुओं की कतारें

मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस लगाई गई है। संदिग्ध लोगों और सामान पर नजर रखने के लिए लगातार अनाउंसमेंट की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुजारियों ने सुबह 3 बजे भगवान श्री राम का शृंगार करना शुरू किया था। पांच बजे सुबह की आरती के बाद तकरीबन 8 बजे तक मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। तब तक मंदिर में बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच गए थे। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है और रस्सियां बांधी गई हैं। रामलला मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र और बुधवार को हरे रंग का वस्त्र धारण करेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती होगी, जिसके बाद रात 10 बजे तक लोग रामलला के दर्शन कर सकते हैं। दिनभर में एक लाख से ज्यादा लोगों के अयोध्या पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here