सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में अफसरों को दिए ये निर्देश…

0
113

उज्जैन:सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर नदी के घाटों को जोडऩे और नए घाट बनाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रशासन के अधिकारी घाटों का निरीक्षण कर डीपीआर तैयार कर जल्द सरकार को भेजेंगे।

सिंहस्थ में देश और दुनिया के लोग स्नान करने आते हैं। आने वाले सिंहस्थ में लोगों की संख्या अत्यधिक बढऩे का अनुमान है। इस कारण 2028 से पहले शिप्रा नदी के घाटों का विस्तार करना जरूरी है। बुधवार को शहर आए सीएम डॉ. यादव ने सर्किट हाउस पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महामंत्री संजय अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। सीएम ने नदी के ऐसे घाट जो बीच बीच में छूट गए हैं, उनको जोडऩे और विस्तार करने के निर्देश दिए। घाटों का विस्तार करने की भी योजना है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह गुरुवार को नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर डीपीआर को फाइनल कर संभवत: शुक्रवार को फाइनल करेंगे।

गोनसा में हेलिपेड और पार्किंग होगी तैयार

सिंहस्थ क्षेत्र गोनसा में हेलिपेड और पार्किंग तैयार करने के निर्देश भी प्रशासन के अधिकारियों को दिए। इस क्षेत्र में सिंहस्थ भीड़ का दबाव अधिक रहेगा। दताना हवाईपट्टी की जगह एयरपोर्ट बनाने के लिए विमानन विभाग, भोपाल ने प्रशासन को जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव दिया है। इस पर भी प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here