शक्तिवंदन स्व सहायतासमुह संपर्क अभियान हेतु कार्यशाला संपन्न।

0
39
  • जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन से

भाजपा की सरकार नेआरक्षण देकर मातृशक्ति का आत्मसम्मान बढ़ाया – कलावती यादव

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय लोकशक्ति भवन पर मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव के नेतृत्व में शक्तिवन्दन स्वयं सहायता समूह संपर्क अभियान की जिला कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता निगम अध्यक्ष कलावती यादव जी द्वारा पितृ पुरुष पर मल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला यादव के अनुसार मुख्य वक्ता कलावती यादव ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मातृशक्ति को आरक्षण के माध्यम से विकसित भारत में बहनों को आत्म सम्मान बढ़ाने के साथ ही लखपति बनाने की योजना पर भी काम शुरू किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वयं सहायता समूहों की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में बढ़ रही है। इस अभियान के माध्यम से 1करोड़ स्वयं सहायता समूहों, एन जी ओ तक संपर्क कर दस करोड़ बहनों को प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत संकल्पों के साथ जोड़ना है।

कार्यक्रम में महामंत्री संजय अग्रवाल , श्रीमती दुर्गा चौधरी , भाजपा मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, नितिन गौर, मंडल महामंत्री लखन राणावत, प्रवीण सनोठिया जी, हितेश नागदेव, एवं महिला मोर्चा की बहनें व मंडल टोली सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । कार्यक्रम संचालन महामंत्री प्रियंका सेंगर ने किया आभार मुस्कान सिसोदिया ने माना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here