महाकाल विस्तारीकरण, 17 मकान हटाने की कार्रवाई:- बेगमबाग में पुलिस फोर्स तैनात, निगम अमला हटाने पहुंचा अतिक्रमण, एक माह पहले दिया था नोटिस

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए अफसर मौके पर मौजूद रहे।

शिवरात्रि पर्व पर उज्जैन को सजाने की प्रक्रिया प्रशासन ने तेज कर दी है। काशी विश्वनाथ के बाद महाकालेश्वर मंदिर के विकास के लोकार्पण की तैयारी है। महाकाल पथ को फरवरी तक पूरा करने का प्रशासन का टारगेट है। इसे लेकर प्रशसानिक अधिकारी मंगलवार अल सुबह नगर निगम और पुलिस फोर्स के साथ बेगमबाग क्षेत्र में पहुंचे। यहां बाधा बन रहे 17 मकानों को हटाया जाना है।

प्रशासनिक अमले को देखकर रहवासी विरोध पर उतर आए। लेकिन यहां कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि एक महीने पहले नोटिस दिया गया था। आज अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके बाद निगम अमले ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में 12 मकानों को आंशिक और 5 मकानों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया।

मकान तोड़ने के पहले रहवासियों को मौके से हटा दिया गया ताकि कोई हादसा न हो।

मंगलवार सुबह 8 बजे सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। मकान मालिकों को घर का सामान निकलने का समय दिया। दो घंटे बाद करीब 10 बजे जेसीबी से माकन तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

एसडीएम संजय साहू ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत रोड चौड़ा होना है। इसके चलते बेगमबाग नाले के पास बने 17 मकानों को चिन्हित किया गया था। मकान मालिकों को पंवासा मल्टी में मकान दिए गए है। रहवासी रजिया बी और अब्दुल हक़ ने बताया कि बिना किसी मुआवजे के मकान तोड़ दिए गए।

900 मीटर लंबा है कॉरिडोर –

फरवरी 2022 में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्रस्तावित उज्जैन यात्रा को देखते प्रशासन सबसे पहले 900 मीटर लंबे महाकाल कॉरिडोर को पूरा करने में जुट गया है। महाकाल के आसपास स्मार्ट सिटी के 224 करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा मंदिर समिति का फेसिलिटी सेंटर बन रहा है। यह काम 80 फीसदी से ज्यादा पूरे हो चुके हैं। इन कामों को फरवरी 2022 तक पूरा करने का टारगेट है। महाकाल मंदिर में दर्शन कॉरिडोर 900 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा। इसे कलात्मक और हेरिटेज लुक में विकसित किया है। इसमें ई-व्हीकल के लिए भी प्रावधान किया है। दर्शनार्थियों के लिए पैदल पथ रहेगा। विश्वनाथ मंदिर के लिए ललिता घाट से मंदिर तक 300 मीटर से ज्यादा लंबा सामान्य कॉरिडोर बनाया है।

ये सुविधाएं मिलेगी श्रद्धालुओं को –

महाकाल कॉरिडोर जूता स्टैंड, क्लॉक रूम, वेटिंग रूम, रेस्टोरेंट, पेयजल और अन्य सुविधाएं होंगी। पब्लिक प्लाजा में यात्रियों के लिए कियोस्क, टिकट काउंटर, टॉयलेट्स ब्लॉक आदि होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here