महिला प्रधान आरक्षक अंजू ने पावर लिफ्टिंग में जीता दो गोल्ड

दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले की महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। साथ ही इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में एक सिल्वर मेडल लाकर जिले में पुलिस का मान बढ़ाया है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दुर्ग में बीते 13 से 15 दिसंबर के बीच में थी। वहीं 19 दिसंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में नेशनल टूर्नामेंट हुआ। नेशनल में अंजू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड और सिल्वर मेडल लाने पर उन्हें छग स्ट्रांग वूमेन का खिताब भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस मौके पर उप पलिस अधीक्षक आइयुसीएडब्ल्य नेहा वर्मा और प्रभारी महिला प्रकोष्ठ निरीक्षक सतरूपा तारम व बड़ी संख्या में विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

पीटीएस को मिली यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्राफी

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2020-21 में सेंट्रल जोन के लिए पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय राजनांदगांव को बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग विद्यालय का यूनियन होम मिनिस्ट्री ट्राफी दी गई है। इस घोषणा के साथ संस्था के उन्नायन के लिए दो लाख रुपये का नकद पुरुस्कार यूनियन होम मिनिस्ट्री द्वारा दिया गया है। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय को यूनियन होम मिनिस्ट्री अवार्ड पहले वर्ष 2014-15 और वर्ष 2018-19 में भी मिल चुका है। पुलिस अधीक्षक इरफान उल रहीम खान के नेतृत्व में वर्ष 2018-19 व 2020-21 में लगातार दूसरी बार यह अवार्ड पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय को मिला है। संस्था को यह तीसरी बार बेस्ट पुलिस ट्रेनिंग इंस्टीटूट का अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here