कोरोना बढ़ने की वजह ये तो नहीं:- 17 दिन में साढ़े तीन हजार चालान, 5 लाख से ज्यादा की वसूली फिर भी मास्क नहीं पहन रहे लोग

प्रदेश में कोरोना का की तीसरी लहर का असर दिख रहा है। इसके बावजूद भी कई लोग लापरवाह बने हुए हैं। वे ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन कर रहे हैं। इसके बाद भी बड़ी संख्या में बेपरवाह लोग मास्क को अनदेखा कर बाजारों में घूमते हुए दिखाई दे रहे है।

हालांकि बिना मास्क वालो पर प्रशासन कार्यवाही कर 200 रुपए की जुर्माना राशि भी वसूल रहा है। जिसमें 2 से 18 जनवरी के दौरान शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रो में 3518 लोगों को बिना मास्क के पकड़कर कार्यवाई की गयी।

उज्जैन शहर में स्पॉट फाइन टीम द्वारा कुल 5 लाख 19 हजार रु का फाइन वसूला गया। शहर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी कई शहरवासी लापरवाही कर अपनी और अपने परिवार की जान खतरे में डाल रहे हैं। शहर के अलग-अलग चौराहों पर स्पॉट फाइन के लिए टीम तैनात है। पुलिस लगातर कार्रवाई कर रही है। लेकिन बिना मास्क वालों के बहाने कम नहीं हो रहे। एक जनवरी से 18 जनवरी तक जिले में 1746 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। यहाँ संक्रमण की दर 10.71 प्रतिशत है।

इन थानों में हुई कार्रवाई

उज्जैन शहर के 13 थानों महाकाल, माधवनगर, देवासगेट, नागझिरी, नीलगंगा, खाराकुँआ, चिमनगंज मंडी, कोतवाली, जीवाजी गंज , भेरूगढ़, नाना खेड़ा, पंवासा, चिंतामन में कुल 3518 चालान बनाये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here