प्रेम विवाह के बाद ससुराल के बाहर पति से मिलने 8 घंटे उज्जैन में घर के बाहर खड़ी रही बहू

उज्जैन पति से मिलने की चाह में ससुराल के बाहर ठंड में खड़े रहकर घर की बहू न्याय मांगती रही। पति सहित घर का कोई भी सदस्य नहीं आया मिलने। डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह के बाद परिवार में ऐसी नौबत आ गयी की बुधवार को पति से मिलने के लिए भी दोपहर 2 बजे से देर रात 10 बजे तक महिला ससुराल के बाहर इन्तजार करती रही। देर रात को पति से फोन पर बात हुई पति के घर आने के आश्वासन के बाद प्रगति अपने घर लौट गयी।

डेढ़ साल पहले दोनों ने कुछ दोस्तों के बीच शादी की थी

शहर के अन्नपूर्णा नगर में रहने वाली प्रगति कामले और ललित तिवारी ने 1 जुलाई 2020 को एक घर में परिवार को बिना बताये प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों की शादी से परिवार वाले नाखुश थे। इसके बाद ललित ने प्रगति के साथ उज्जैन के सेठी नगर में अलग घर रहकर रहने लगा।

ललित ने इंदौर में अविरा इनफ़ोसिस प्रा.लि. नामक एक कम्पनी खोली लेकिन वो भी नहीं चली। दोनों फिर से उज्जैन आ गये और ढांचा भवन में किराये के मकान में रहने लगे। 7 जनवरी को पति की तबीयत ख़राब हुई तो वो अपने घर मिल्कीपुरा चले गए। जिसके बाद आज तक पति से नहीं मिल पायी। पत्नी ने अपने पति की तबीयत पता करने के लिए ससुराल पहुंची तो किसी ने दरवाजा भी नहीं खोला जिसके बाद वो दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक घर के बाहर खड़ी रही।

लड़के के मामा विनोद तिवारी ने कहा कि एक कमरे में शादी की और कुछ दिन बाद ही शादी को दोनों ने खत्म कर दिया था। इधर रात तक डटी रही प्रगति ने बताया कि देर रात को ससुराल वालों ने पति से फोन पर बात कराई। पति ने घर लौटने की बात कही तो मैं अपने घर चली आयी।

दो दिन के प्यार में शादी

प्रगति शादी से पहले इन्वेस्टमेंट का काम करती थी। प्रगति ने बताया कि 2020 में ललित से दो दिन तक मोबाइल पर बात हुई उसके बाद हमने शादी का फैसला कर लिया। और घर परिवार को बिना बताये कुछ दोस्तों के बीच शादी कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here