सागर में दहेज की वजह से टूटी बेटी की शादी, लड़के वाले नहीं लाए बारात

सागर के काकागंज निवासी पप्पू बंसल की बेटी की गुरुवार को बरात आना थी। शादी की सारी तैयारी हो चुकी थीं, सामान खरीदा जा चुका था, मैरिज गार्डन भी बुक हो गया था, लेकिन शादी के कुछ समय पहले ही लड़के पक्ष वालों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग रखी।

बेटी के पिता ने दहेज देने से इनकार करते हुए बुधवार शाम लड़के पक्ष के खिलाफ मोतीनगर थाने में दर्ज कराया। वहीं गुरुवार को उनकी बेटी की भी शादी नहीं हो सकी। काकागंज निवासी पप्पू बंसल का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार अपनी बेटी को देने के लिए सामान खरीदा था, लेकिन लालची लड़के और उसके परिवार वालों ने लगुन पर दो लाख रुयये और बाइक मांगी थी। उन्होंने बताया क इतनी राशि वे और नहीं दे सकते थे।

अपनी बेटी का विवाह करने की खातिर मैंने पहले ही तीन लाख रुपये कर्ज लिया।

उन्होंने इतनी राशि न देने की बात करते हुए शादी करने के लिए मनाया, लेकिन लड़के पक्ष वाले नहीं माने। उन्होंने बरात लाने से मना कर दिया। लड़की के पिता ने मोतीनगर थाने में वर पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

लड़की के पिता पप्पू का कहना है कि शादी के लिए उनके यहां कार्ड बंट गए थे। मैरिज गार्डन तक बुक कर दिया था। रिश्तेदारों का घर आना भी शुरू हो गया, लेकिन दहेज की अधिक मांग से उनकी बेटी की शादी नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मेरी दो बेटियां हैं।

बड़ी बेटी मोहनी की शादी दो साल पहले कटनी के मंगलनगर निवासी अमित बैन के साथ तय हुई थी। अमित प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करता है। वहीं दुल्हन की भाभी सरिता का कहना है कि मेरी ननद 12वीं पास है। 20 जनवरी को शादी होने वाली थी।

घर में खुशियों का माहौल था। इसी बीच 15 जनवरी को हम रिश्तेदारों के साथ लगुन चढ़ाने कटनी पहुंचे। तभी लड़के के पिता हीरालाल ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांगी। शादी में पहले से ही बहुत कर्ज हो गया।

ऐसे में उनसे दहेज में दो लाख रुपये न लेने की विनती की, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। आज उनकी ननद की बरात आना था, जो नहीं आई। इस संबंध में एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा का कहना है कि वधु पक्ष की ओर से वर पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here