जबलपुर के भेड़ाघाट में लिफ्ट, कैफेटेरिया से दिखेगा नर्मदा का अलग रूप

भेड़ाघाट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधा के साथ कैफेटेरिया की शुरुआत हो गई है। पंचवटी घाट पर पर्यटकों को जहां पहुंचने के लिए लिफ्ट की सुविधा दी गई है।

वहीं पर्यटक यहां लजीज व्यजंन का भी आनंद उठा सकते हैं। सबसे खास ऊंचाई से संगमरमरीय वादियों का आकर्षक नजारा पर्यटन का मजा दोगुना कर रहा है।

मप्र पर्यटन के क्षेत्रीय अधिकारी केएल पटेल ने बताया कि पर्यटकों के लिए लंबे समय से कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा था। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से यह सुविधा तैयार की गई है। जिसमें इको टूरिज्म के तहत केंद्र सरकार से राशि मिली थी। इसमें पचंवटी घाट का जीर्णोद्वार और लिफ्ट का निर्माण किया गया है। अभी पंचवटी तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को आधा सैकड़ा से ज्यादा खड़ी सीढ़ियां चढ़नी उतरनी पड़ती है। बुजुर्ग और दिव्यांग पर्यटक तो इसी वजह से पंचवटी घाट नहीं पहुंच पाते थे। उन्हें नौका बिहार का आनंद भी नहीं मिल पाता था। अब लिफ्ट से उन्हें परेशानी नहीं होगी। पंचवटी घाट पर अपर रेस्ट हाउस को कैफेटेरिया में तब्दील किया गया है। आकर्षक साज सज्जा के साथ बाहर खुले में बैठक व्यवस्था भी पर्यटकों के लिए की गई है ताकि लोग बाहर से नर्मदा नदी के आकर्षक नजारे देख पाएं। क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि कैफेटेरिया का संचालक पर्यटन विभाग की ओर से ही किया जा रहा है।

50 रुपये लिफ्ट शुल्क : पर्यटकों को लिफ्ट की सुविधा सशुल्क दी गई है। पर्यटन निगम ने एक बार पर्यटक के लिए नीचे उतरने और वापस ऊपर आने के लिए 50 रुपये शुल्क तय किया है। यदि पर्यटक एक बार ही उपयोग करते हैं तो उन्हें 25 रुपये इसके लिए देना होगा। इसके अलावा खाने-पीने का सारा सामान कैफेटेरिया में दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here