जबलपुर में चुनाव के वक्त वोटर को लाने 24 हजार कार्यकर्ता तैयार

भाजपा का बूथ विस्तार कार्यक्रम शहर की चार विधानसभा में 80 फीसद हो चुका है। शहर में 954 बूथों पर भाजपा ने 24 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी से सीधे जोड़ लिया है।

ये कार्यकर्ता बूथों से वोटर को मतदान केंद्र तक लाने में भूमिका का निर्वहन करेंगे। बूथ विस्तार के काम के लिए तय अवधि पांच फरवरी खत्म हो चुकी है लेकिन कार्यकर्ता इसे कुछ दिन और खींचकर 90 फीसद के ऊपर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस काम में एप्लीकेशन की तकनीकी खराबी ने कार्यकर्ताओं को थोड़ा परेशान किया है।

30 वोटर पर पांच कार्यकर्ता : भाजपा ने पन्ना प्रभारी बनाए हैं। एक पन्ना प्रभारी पर पांच कार्यकर्ता या कहीं इससे ज्यादा भी शामिल किए गए हैं। बूथ में अध्यक्ष के अलावा 20 कार्यकर्ताओं की समिति बनाई हुई है। बूथ विस्तार योजना में बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर संगठन ने बूथ विस्तार एप्लीकेशन के जरिए आनलाइन कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा है। उसकी आनलाइन स्वीकृति ली गई है। इसका सत्यापन भी वरिष्ठ नेताओं ने किया है। अभी तक बूथ विस्तार योजना में करीब 24 हजार कार्यकर्ताओं को पार्टी ने जोड़ लिया है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के जरिए बूथों में चुनावी प्रबंधन किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि काम की गति 80 फीसद से ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश स्तर पर इसकी निगरानी हो रही है। शुरुआत में कुछ तकनीकी परेशानी आई थी जिस वजह से काम में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य हर बूथ से 51 फीसद से ज्यादा वोट चुनाव में हासिल करना है। इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं।

विधानसभावार ये स्थिति-

विधानसभा कुल बूथ कार्य पूरा

उत्तर विधानसभा 240 224

पश्चिम विधानसभा 276 228

कैंट विधानसभा 216 183

पूर्व विधानसभा 224 168

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here