केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा- बुजुर्गों और दिव्यांग जनों को दिलाया जाए शासकीय योजनाओं का लाभ

जबलपुर- : केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार ने जबलपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने यहां सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न संस्थाओं का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने बाजनामठ के समीप संचालित वृद्धाश्रम के वृद्धजनों से भेंट की वहीं शासकीय दृष्टि बाधितार्थ विद्यालय एवं शासकीय श्रृवण बाधितार्थ विद्यालय के बच्चों से भी मुलाकात की। डा. वीरेन्द्र कुमार ने कृत्रिम अंग निर्माण निगम के रिछाई स्थित केन्द्र का निरीक्षण भी किया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार शासकीय दृष्टि बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुये। उन्होंने दृष्टि बाधितार्थ बच्चों को दिव्यांगों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर उन्होंने विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को फल वितरित किये। बाद में उन्होंने समीप में ही स्थित श्रृवण-बाधितार्थ विद्यालय पहुंचकर संस्था में अध्ययनरत बच्चों से भी भेंट की।

डा. वीरेन्द्र कुमार बाजनामठ के समीप संचालित किये जा रहे वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों से मिले और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से चर्चा कर वृद्धाश्रम से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। यहां वृद्धजनों के लिये की गई रहने, भोजन, मनोरंजन एवं उपचार की व्यवस्थाओं पर सामाजिक न्याय मंत्री ने संतोष व्यक्त किया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के रिछाई स्थित केन्द्र के निरीक्षण के दौरान यहां दिव्यांगजनों के लिए बनाये जा रहे कृत्रिम अंगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस मौके पर एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा शिविरों का आयोजन करने और दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। केन्द्रीय मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन आशीष दीक्षित भी साथ थे। भ्रमण के दौरान सभी संस्थाओं में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का स्वागत भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here