BJP युवा मोर्चा में शुरू हुआ इस्तीफों का दौर :- आईटी सेल सह-संयोजक ने दिया त्यागपत्र; 40 सदस्यों में केवल दो सिंधिया समर्थक युवा शामिल, विवादों में घिरी कार्यकारिणी

BJP युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी विवादों में घिर गई है। कार्यकारिणी में नियुक्त किये गए एक पदाधिकारी ने इससे इस्तीफा दे दिया। वहीं सिंधिया समर्थकों को भी कोई खास तवज्जो नहीं दी गयी है। 40 सदस्यों की कार्यकारिणी में केवल दो सिंधिया समर्थक युवाओं को शामिल किया गया है।

बता दें कि बुधवार देर रात BJYM की कार्यकारिणी घोषित की गई है। अगले ही दिन कार्यकारिणी को लेकर विवाद गहरा गया था। कार्यकारिणी में शामिल न करने को लेकर यादव समाज के युवा नाराज हो गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया सहित BJP नेताओं के सामने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। यादव समाज के युवाओं ने 26 फरवरी को समाज की बैठक भी बुलाई है।

लंबे समय बाद भारतीय जनता युवा मोर्च की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ ने अपनी टीम बना दी है। इसमे 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री बनाये गए हैं। इसके अलावा 2 महामंत्री भी बनाये गए हैं। कुल 36 सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई है। साथ ही 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी हुई है। कुछ सिंधिया समर्थक युवाओं को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है।

शुरू हुआ इस्तीफों का दौर

कार्यकारिणी गठित होने के एक दिन बाद ही नाराज सदस्यों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। आईटी सेल के सह-संयोजक बनाये गए अक्षय मराठा ने इस्तीफा दे दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने यहां तक लिखा कि उन्हें नियुक्ति को लेकर कोई सूचना नहीं दी गयी। बिना उनकी सहमति के ही उन्हें शामिल कर लिया गया। यह संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में कुछ और सदस्य भी कार्यकारिणी से इस्तीफा दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here