जबलपुर में सीएम श्री चौहान के जन्मदिन पर कन्यापूजन के साथ पोधारोपण

भाजपा के संभागीय कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर कन्या पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात पौधा रोपा गया। इसके अलावा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। जिसके तहत पंजाब बैंक कालोनी में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव, जिला अध्यक्ष प्रमोद चोहटेल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 11:30 बजे संभागीय कार्यालय रानीताल में कन्यापूजन एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया है इसके पश्चात प्रत्येक मंडल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जीएस ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा बाजनामठ के समीप वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं संग्राम सागर तालाब में वृक्षारोपण किया जाएगा, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा फल वितरण का आयोजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर किया जा रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा.कैलाश जाटव ने कहा कि अनुसूचित मोर्चा का देश और समाज को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन में यह आयोजन सराहनीय है। इस मौके पर प्रमोद चोहटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब जनों को ढ़ेरों लाभकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश लगातार तरक्की के पथ पर अग्रसर है।

मनमोहन नगर में पौधरोपण- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर मनमोहन नगर स्वास्थ्य केंद्र में बने नमो उपवन में पौधा रोपकर दीर्धायु होने की कामना की। इस अवसर पर पवन तिवारी, इंद्रेश दुबे, भोलेशंकर सोनी, मनीष विश्वकर्मा, दीपक दुबे, सौरभ दुबे, बाबूजी, अनमोल अग्रवाल, छोटे पटेल, अतुल अग्रवाल, अनमोल बाजपेई, विजय ठाकुर, विशाल नेमा, श्रीमती वंदना सिंह, श्वेता गोंटिया, कल्पना तिवारी, प्रणीता बबेले, शारदा कोष्टा, सुषमा साहू, जागृति शुक्ला उपस्थित रहे। इस दौरान जन अभियान परिषद के डा.जितेंद्र जामदार ने पौधरोपण कर जन्मदिन मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here