शाजापुर में भाजपा की जीत का जश्न – 5 राज्यों के आए परिणामों के बाद भाजपा नेताओं ने निकाली, मोदी-योगी से गूंजा शहर

देश के पांच राज्यों में हुए चुनाव के गुरुवार को आए परिणाम में भाजपा को प्रचंड जीत मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जमकर आतिशबाजी की। चुनाव परिणाम में भाजपा की बढ़त दिखते ही कार्यकर्ताओ में उत्साह का माहौल बन गया और आतिशबाजी करने लगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां सभी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा को मिठाई खिलाते हुए चार राज्यों में भाजपा की हुई जीत की बधाई दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहर में वाहन रैली भी निकाली। प्रमुख चौराहों पर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। कार्यालय पर मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद की है और कांग्रेस को अब जनता नाकार चुकी है। चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत होना इस बात का संकेत है कि देश के नेतृत्व को जनता स्वीकार कर चुकी है। इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश शर्मा, प्रदीप चन्द्रवंशी, नवीन राठौर, विजय जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here