मंदसौर पहुंचे भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक -: बोले- हम सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का काम कर रहे हैं, कोरोना काल में किए सहयोग के लिए कहा धन्यवाद

भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल का मंदसौर आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ ने भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया और व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय मेहता के नेतृत्व में स्वागत किया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौड़, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माछोपुरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना एवं पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार मंचासीन थे।

कार्यक्रम में व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद जी अग्रवाल ने कहा की व्यापारी प्रकोष्ठ को सदा सरकार और व्यापारियों के बीच में एक ऐसे मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना चाहिए, जिसके माध्यम से व्यापारियों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान मिल सके। उन्होंने कोरोना काल में व्यापारियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से किए सहयोग हेतु सभी व्यापारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। व्यापारी प्रकोष्ठ के माध्यम से छोटे-छोटे व्यापारी को भाजपा की विचारधारा से जोड़कर प्रकोष्ठ को और वृहद स्वरूप प्रदान करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here