सिवनी – अज्ञात वाहन ने सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी को रौंदा

राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 44 में छपारा थाना अंतर्गत बायपास चौराहे पर 17 मार्च गुरूवार की सुबह बाइक से नरसिंहपुर के बरमान जा रहे सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।छपारा डाक्टर कालोनी निवासी हेमराज उपाध्याय (62) की मौके पर मौत हो गई।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची छपारा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्ट मार्टम के बाद स्वजनों काे सौंप दिया है। घटनास्थल पर दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। बाइक से छिटके हेमराज उपाध्याय को रौंदते हुए अज्ञात वाहन आगे निकल गया। जबकि अज्ञात वाहन में बाइक फस कर घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। क्षतिग्रस्त वाहन मौके से करीब 200 मीटर दूर मिला है। वहीं हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पर्यवेक्षक पद से हुए थे सेवानिवृत्त: छपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हेमराज उपाध्याय कुछ माह पहले पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।डाक्टर कालोनी में निवासरत हेमराज 17 मार्च की सुबह करीब 6 बजे निजी बाइक से नरसिंहपुर के बरमान जा रहे थे। छपारा बायपास चौराहे में अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक वाहन को टक्कर मार दी, जिससे बाइक से सड़क पर गिरे हेमराज को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। आसपास के रहवासियों का कहना है कि, फोरलेन के आसपास फैला अतिक्रमण हादसे के मुख्य वजह है।इसकी वजह से दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को संभवत: इसी कारण बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन रौंदता हुआ निकल गया। शासन प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग आसपास के रहवासियों ने की है, ताकि दोबारा इस तरह के दर्दनाक हादसे को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here