किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन – प्रदेशाध्यक्ष बोले- हम पंजाब में हारे जरूर, लेकिन हमारा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला सम्मेलन गुरुवार को बुरहानपुर में आयोजित हुआ, जिसे संबोधित करने मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह आए। इस दौरान उन्होंने कहा-चार राज्यों में हमारी सरकार बनी। पंजाब में हम हारे जरूर, लेकिन वहां हमारा वोटिंग परसेंटेज पिछली बार की तुलना में इस बार बढ़ा है।

2023 में होने वाले चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर स्थानीय राजस्थानी भवन में किसान मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहें।

अफसरों के साथ बैठकर कर किसानों की समस्याएं हल करेंगे भाजपा नेता

किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा- हर महीने किसानों से भाजपा कार्यकर्ता चर्चा करेंगे। जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एसडीएम, तहसीलदार के साथ बैठक कर किसानों की हर समस्या का हल कराएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उन्नत खेती की ओर ध्यान देना चाहिए। साथ ही जल बचाने जैसे सार्थक प्रयास करना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे सहित काफी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here