भिंड में मासूम बालक की गला रेतकर हत्या – सुबह घर के बाहर खेलते हुआ गायब, झाड़ियों में मिला शव

भिंड के नयागांव थाना के ग्राम सरसई गांव में एक मासूम बालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बालक का शव झाड़ियों में मिला। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सरसई गांव में रहने वाले हनी पुत्र गजेंद्र सिंह राजावत (7 साल) सुबह 8 बजे के समय घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वो गायब हो गया। एक डेढ़ घंटे बाद जब परिजनों ने बालक हनी की तलाश की तो उसका कोई पता नहीं चला। बालक का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पीएम हाउस के लिए भिजवाया। बालक का पिता गुजरात में नौकरी करता है। घर पर मां गुडिया समेत दूसरे परिजन रहते है। यह जानकारी मृतक हनी के मामा ने दी। नयागांव थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here