साइबर ठगी का मामला – पुलिस ने ठग के खाते से वापस करवाए 2 लाख 25 हजार, दो किश्तों में जमा हुए रुपए

छतरपुर में साइबर ठगी के दो मामले में पुलिस ने ठग के खाते से रुपए वापस करवा लिए हैं। एक फरियादी के एक लाख 45 हजार रुपए ठगे गए थे, जबकि दूसरे के एक लाख रुपए खाते से कटे थे। टीम ने दो किश्तों में रुपए वापस करवाए हैं।

नाैगांव के रहने वाले अशोक कुमार शर्मा के साथ ठगी की गई थी। 30 जनवरी 2022 को अज्ञात नंबर से एक काॅल आया, जिसने रिश्तेदार का नाम बताकर इमरजेंसी की बात कहते हुए रुपए की मांग की। उसने एक लिंक भेजकर उसे आपन करने काे भी कहा। लिंक पर क्लिक करते ही खाते से 1 लाखा 45 हजार रुपए कट गए। रुपए कटने पर उसने रिश्तेदार काे काॅल किया ताे मामला खुला। इस पर पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए तत्काल वापस करवा दिए। बची रात 95 हजार रुपए के लिए कोशिश जारी रही। काफी प्रयास के बाद वह रुपए भी खाते में ट्रांसफर हो गए।

OTP बताया तो कट गए 1 लाख रुपए

एक अन्य मामले में OTP बताने पर 14 मार्च 2022 को चौबे कॉलोनी छतरपुर निवासी शैलेश कुमार विश्वकर्मा के साथ एक लाख रुपए की ठगी हो गई। साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 80 हजार तो वापस करवा दिए, लेकिन 20 हजार की राशि वापस नहीं आ पाई थी। टीम ने अब इसे भी वापस करवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here