सीएम श्री चौहान ने मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेल मंत्री के साथ किया पौधारोपण

MP मुख्यमंत्री का रोजाना एक पौधारोपण करने का संकल्प सतत् रूप से जारी है, जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज ने खेल मंत्री के साथ पौधरोपण किया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- भोपाल के तुलसी नगर स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में ‘औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट’ के शुभारंभ के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के साथ पौधरोपण किया। भोपाल और मध्यप्रदेश में दिनोंदिन हरियाली व सुंदरता बढ़े, यही शुभेच्छा और संकल्प भी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और ट्वीट कर लिखा- ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत मध्यप्रदेश को हरा-भरा करने के लिए पौधरोपण कर, पेड़ तैयार किए जा रहे हैं। इससे जहां पर्यावरण में सुधार आ रहा है, वहीं वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के जीवन स्‍तर में भी बदलाव आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here