शुक्रवार सुबह होगा जस्टिस लाहोटी का अंतिम संस्कार – दिल्ली में राजकीय प्रोटोकॉल के साथ होगी अंत्येष्टि; PM, CM सहित कई हस्तियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देश के पूर्व CJI जस्टिस आरसी लाहोटी का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। कई दिनों से बीमारी के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। बुधवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार सुबह 9 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली में निगम बोध घाट पर राजकीय प्रोटोकॉल के साथ उनकी अंत्येष्टि होगी। उनके गोद लिए हुए बेटे विदेश में रहते हैं। वह शुक्रवार को भारत पहुंचेंगे।

मूल रूप से गुना के रहने वाले जस्टिस आरसी लाहोटी के निधन पर देश के तमाम प्रमुख लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, PM नरेंद्र मोदी, CM शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री किरिन रिजिजू, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

जस्टिस लाहोटी का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह दिल्ली में होगा। गुना और इंदौर से उनका परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि 6 भाइयों में वह दूसरे नम्बर के थे। उनके परिवार के कई सदस्य शासकीय सेवाओं और कई प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं। उनको कोई संतान नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here