बड़े बकायेदारों से कर वसूली हेतु घर-घर जाकर किया जा रहा है सम्पर्क

0
73

उज्जैन: शहर के विकास तथा निगम की आय का मुख्य स्रोत संपत्ति कर एवं जल कर है। संपत्ति कर एवं जलकर की अधिक से अधिक वसूली हेतु आयुक्त के नेतृत्व में निगम अमला निरंतर प्रयास कर रहा है।

संपत्ति कर वसूली में वृद्धि किए जाने तथा बड़े बकायेदारों से कर की वसूली किए जाने के उद्देश्य से आयुक्त द्वारा समस्त अधिकारियों एवं इंजीनियरों को 5-5 बड़े बकायेदारों से कर की वसूली हेतु लक्ष्य दिए हैं।

आयुक्त के निर्देश के क्रम में अधिकारियों द्वारा करदाताओ से संपर्क कर बकाया कर जमा करने तथा 31 मार्च तक दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु अनुरोध किया जा रहा है।

शनिवार को झोन क्रमांकन 01 अंतर्गत झोनल अधिकारी  श्री सुनील जैन, स्वास्थ्य अधिकारी हर्ष जैन, स्वास्थ्य निरीक्षक इदरीस खान द्वारा संपत्ति कर के बकायादार लियाकत अली पिता मोहम्मद अली एंव रामचंद्र पिता घिसा जी से बकया सम्प्पतिकर जमा करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई करदाता द्वारा सोमवार तक कर जमा करने हेतु कहा गया। इसी तरह अन्य झोनो में भी लक्ष्य प्रप्ति हेतु बकायदारों से निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्पर्क किया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here