छतरपुर में खेलते-खेलते 7 साल की बच्ची अचानक गिरी , पीठ से घुसी लकड़ी पेट में आकर फंसी

छतरपुर में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां 7 साल की एक बच्ची के पीठ से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर करीब आधी फीट लंबी लकड़ी निकाली है। खेलते-खेलते बच्ची पीठ के बल गिरी और लकड़ी उसके पीठ से होती हुए पेट में आकर फंस गई। बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव का है।

मां शिवकुमारी ने बताया कि वह पति फूल सिंह यादव के साथ खेत में थी। 7 साल की बेटी नैंसी भी पास ही खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक वह गिर पड़ी। उसकी चीख सुनकर हम दौड़े तो देखा कि वह पीठ के बल जमीन पर गिरी हुई है। उसे उठाने की कोशिश कि तो पीठ में लकड़ी घुसी नजर आई। कपड़े उठाकर देखा तो करीब आधी फीट लंबी लकड़ी घुसकर पेट में आकर फंस गई थी। उसे तत्काल उसी हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

बच्ची की हालत देखकर सीनियर सर्जन डॉ. संजना रॉबिंशन ने तत्काल उसे भर्ती कर लिया। मेडिकल चेकअप के बाद उसका ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। काफी मशक्कत के बाद पेट में फंसी लकड़ी को बाहर निकाला गया। बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है।

मां बोली – खेलते समय बेटी पीठ के बल गिर गई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here