नरसिंहपुर जिला अस्पताल में अर्थ डे पर पौधरोपण , पर्यावरण की रक्षा की ली शपथ

जिला अस्पताल में डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर अर्थ डे मनाया। इस मौके पर पर्यावरण से संबंधित जानकारी दी गई। जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन अनीता अग्रवाल ने कहा कि यह प्रतिवर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है और इसका उद्देश्य पर्यावरण को शुद्ध रखना है। हम अपने खुद के लेवल पर जो कर सकते हैं वह करना चाहिए। जैसे ऊर्जा का बचाव कर सकते हैं। साइकिलिंग कर सकते हैं, ज्यादा प्रोसेस वाला खाना ना खाएं ,पॉलीथिन का बहिष्कार करें। पानी के लिए पानी की बॉटल और पन्नी पाउच का उपयोग ना करें। नेचुरल पानी का उपयोग करें, पन्नी में उपयोग किए जाने वाले दूध का उपयोग ना करें कुछ ऐसी चीजें ना जलाएं। जिससे पर्यावरण दूषित होता हो। इस समय पर्यावरण बिगड़ रहा है उसकी रक्षा करना चाहिए, दूषित वातावरण से बीमारियां भी बढ़ रही हैं, पर्यावरण की रक्षा सभी को अपने स्तर पर करना चाहिए।

इस अर्थ डे कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य से जुड़े डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। साथ ही सभी ने शपथ लेकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

अर्थ डे पर जिला अस्पताल में पौधरोपण करते डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here