पंचायतों में दिखेगा वुमन पॉवर:5000 प्रत्याशी, इनमें 2621 महिलाएं, 167 सरपंच तो 2391 पंच बनेंगी; पार्टियों ने अपने प्रत्याशी तलाशना शुरू कर दिया

0
110
  • इंदौर में आठ पंचायतें जहां महिला वोटर की संख्या पुरुषों से ज्यादा
  • दोनों पार्टियों के लिए मशक्कत होगी महिला प्रत्याशियों को तलाशने की। कुल पांच हजार प्रत्याशी मैदान में होंगे

जिले में पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ पार्टियों ने अपने प्रत्याशी तलाशना शुरू कर दिया है। दोनों पार्टियों के लिए मशक्कत होगी महिला प्रत्याशियों को तलाशने की। कुल पांच हजार प्रत्याशी मैदान में होंगे। इनमें 2621 पद तो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

50 प्रतिशत आरक्षण के चलते पुरुष प्रत्याशियों से महिलाओं की संख्या ज्यादा है, इसलिए दोनों ही पार्टियों को मिलाकर जिले में कुल 4200 से ज्यादा महिलाओं की तलाश है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य के लिए 9, जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए दो, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 52, पंच के लिए 2391 और सरपंच के लिए 167 महिला उम्मीदवार एक पार्टी को चाहिए।

इन पंचायतों में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर

असरावद खुर्द में पुरुष मतदाता 1853 हैं, वहीं महिला मतदाता 1858 हैं। उमरिया खुर्द में पुरुष 797, महिलाएं 811, उमरीखेड़ा में पुरुष 758, महिला 765, झलारिया में पुरुष 857, महिलाएं 859, बिसनखेड़ा में पुरुष 594, महिलाएं 599, रंगवासा में पुरुष 4051, महिलाएं 4074, रालामंडल में पुरुष 1124, महिलाएं 1167, सेमल्याचाऊ में पुरुष 741 तो महिलाएं 745 हैं।

इंदौर के आसपास की प्रमुख पंचायतें

कंपेल, कलारिया, काजी पलासिया, कैलोद हाला, गारी पीपल्या, जम्बूड़ी हप्सी, झलारिया, तिल्लौर खुर्द, तिल्लौर बुजुर्ग, दुधिया, देवगुराड़िया, नरलाय, नावदापंथ, नैनोद, पेडमी, फूलकराड़िया, बढ़ियाकीमा, बड़ी कलमेर, बांक, बिसनावदा, बिहाड़िया, बुढ़ानिया, बेगमखेड़ी, माचला, मिर्जापुर, मोरोद, रंगवासा, रालामंडल, रिंजलाय, लिंबोदागारी, श्रीराम तलावली, सनावदिया, सेमल्याचाऊ, सोनवाय।

जिले के निकायों, पंचायतों में मतदाताओं की स्थित

चुनाव किन-किन पदों पर होना हैं

  • जिला पंचायत सदस्य- 17
  • जनपद अध्यक्ष-04
  • जनपद पंचायत सदस्य- 100
  • कुल सरपंच- 331 (3 गांवों में नहीं होंगे) कुल-334, इनमें फूल कराड़िया,कांकरिया, रामपुरिया)
  • कुल 331 ग्राम पंचायतों के लिए- 4500 से ज्यादा पंचों का चुनाव
  • कुल जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे- 5045
  • पोलिंग बूथ-1217
  • मतदाता- 6.72 लाख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here