आत्मनिर्भरता से स्वाधीनता आती है

0
104

उज्जैन। आत्मनिर्भरता से स्वाधीनता आती है, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज को आत्मनिर्भर बनाना ज़रूरी है। गौ कृषि वानिजयम पद्धति पर ही अर्थ व्यवस्था का निर्माण होता है। इसी से हमारे गांव 16वीं शताब्दी में आत्मनिर्भर था। उसे भूलकर हम कृषि प्रधान देश बन गए। हमें गौ कृषि वानिजयम पद्धति अपनाना पड़ेगी। उक्त बात भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में आयोजित स्वावलंबी भारत अभियान मध्यक्षेत्र की दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कही।

संयोजक भारतसिंह बैस ने बताया कि माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर में आयोजित कार्यशाला में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से करीब 150 प्रतिनिधि शामिल हुए। तीसरे सत्र में नाबार्ड के चेयरमैन संजय मल्होत्रा ने सरकार की सब्सिडी वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here