भारत की 52 फ़ीसदी मिट्टी बंजर रैली निकालकर बंजर होती मिट्टी को बचाने का अभियान

0
79

उज्जैन। मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों के साथ उच्च शिक्षा मंत्री भी झंडा पकड़कर अभियान का हिस्सा बने। इस अवसर पर बच्चों ने पर्यावरण थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां शहर में पौधा रोपण के लिए विभिन्न आयोजन हुए। वही शहीद पार्क पर मिट्टी के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक और फ्रीगंज व्यापारी महासंघ के सदस्यों ने रैली निकालकर धरती पर बंजर होती मिट्टी को बचाने का अभियान चलाया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने भी अभियान में शामिल होकर बंजर होती मिट्टी को बचाने का समर्थन किया। इस दौरान मिट्टी बचाओ वॉक थान को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री भी हाथ में झंडे लेकर रैली में शामिल हुए । इस अवसर पर पूर्व निगम सभापति सोनू गहलोत , राजेश अग्रवाल, अनुराग जैन, राजकुमार परसवानी थे। अतिथियों ने बताया भारत की 52 फ़ीसदी मिट्टी बंजर हो चुकी है। जरूरी है इसके लिए अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए।

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद पार्क पर स्थित मंच पर छोटे बच्चों ने पर्यावरण दिवस से संबंधित प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण को बचाने और इसका संरक्षण और संवर्धन करने और मिट्टी को बंजर होने से बचाने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here