रतलाम में पार्षदों की सूची के बाद भाजपा में असंतोष

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी में विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर को कई असंतुष्ट कार्यकर्ता शहर विधायक चेतन्य काश्यप के घर के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पूर्व पार्षद सीमा टांक और शहर विधायक के निजी सचिव के बीच तिखी बहस भी हो गई । नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के कार्यालय में धरना भी दिया और आधे घंटे तक नारेबाजी कर पक्षपात और वंशवाद के आरोप लगाएं।

दरअसल गुरुवार देर रात भाजपा ने रतलाम नगर निगम के 45 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसके बाद कई वार्डों में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया। पूर्व पार्षद सीमा टांक ने आरोप लगाया कि पार्टी के लिए काम करने वाले जमीनी कार्यकर्ताओं की अवहेलना कर रतलाम में वंशवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा विरोध पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित के भाई पप्पू पुरोहित को पार्षद का टिकट दिए जाने से देखने को मिला। वहीं, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी की पत्नी को टिकट दिए जाने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में खासा विरोध देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here