सोनिया गांधी के लिए प्रियंका ने कराया महामृत्युंजय जाप – महाकालेश्वर मंदिर में 11 दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य कामना के लिए प्रियंका गांधी के कहने पर महामृत्युंजय अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा जिसको रोजाना पांच पंडितों द्वारा किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद ज्योतिर्लिंगों महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को उनके स्वास्थ्य कामना के लिए महामृत्युंजय का जाप की शुरुआत की गई। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल सहित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि शुक्ला, रघु परमार और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पूजन अर्चन कर अनुष्ठान की शुरुआत की। महामृत्युंजय जाप अगले 11 दिनों तक रोजाना पांच पंडितों द्वारा किया जाएगा और इसकी पूर्णा आहुति में प्रियंका गांधी के आने की संभावना है।

प्रियंका गांधी के कहने पर उज्जैन में पूजन अर्च

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इससे पहले भी कई बार विशेष और वीवीआईपी लोगों के स्वास्थ्य कामना के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय सहित अन्य पूजन पाठ किए जा चुके हैं। कांग्रेस नेता रवि शुक्ला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रियंका गांधी का मैसेज आया जिसमें उन्होंने महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप की इच्छा जताई थी . शनिवार से इसकी शुरुआत कर दी गई है 11 दिन अनुष्ठान चलेगा और आखरी दिन यज्ञ आहुति के लिए संभवत प्रियंका गांधी इस अनुष्ठान के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंच सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here