अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून को योगाभ्यास कार्यक्रम का होगा आयोजन, धार्मिक, सामाजिक व ऐतिहासिक स्थलों में होगा योग

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में योगाभ्यास के कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे। आयुष विभाग के ओर से ऐतिहासिक स्थलों, नदी, सरोवर आदि के किनारे योगाभ्यास कराया जा रहा है। जिले में योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारी निरंतर चल रही है। लोग उत्साह के साथ योग, आसन व प्राणायाम का अभ्यास कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज बरमान में नर्मदा नदी के रेत घाट पर ऐतिहासिक दीपेश्वर मंदिर के परिसर में आयुष विभाग की टीम ने नागरिकों को योगाभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक प्रदीप विश्वकर्मा ने योगाभ्यास कराया।

डॉ. जयराम, डॉ. संगीता, डॉ. योगेश, डॉ. सुभाष किशोर स्थापक, गोपाल रवि भी योगाभ्यास में शामिल हुए। योगाभ्यास के प्रतिभागियों को इसके लाभ की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर नरसिंह मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक निशुल्क योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इच्छुक नागरिक योगाभ्यास में शामिल हो सकते हैं।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुरत्ना सिंह चौहान ने बताया कि आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 2022 की थीम “मानवता के लिए योग” है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश में 75 स्थलों पर योग के विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here