सागर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन – 48 पार्षद उम्मीदवारों के साथ महापौर प्रत्याशी ने भरा नामांकन, तिवारी के पास साढ़े 43 लाख के हैं सोने के गहने

सागर में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। कांग्रेस के बाद शनिवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी ने अपना नामांकन जमा किया गया। नामांकन जमा करने से पहले भाजपा ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। बस स्टैंड के पास आमसभा रखी गई। जहां से नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ पैदल मुख्य मार्गों से होते हुए महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां अपना नामांकन जमा किया। संगीता तिवारी का महापौर चुनाव में कांग्रेस की निधि जैन से मुकाबला है।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर भाजपा का अजेय गढ़ है। इसको कोई जीत नहीं सकता है। कांग्रेस को वोट देना, मतलब सागर के विकास को रोकना है। इसिलए कोई नहीं चाहेगा कि सागर का विकास रुके। मैं नगरीय प्रशासन विभाग का मंत्री होने के नारे वादा करता हूं कि मप्र में सबसे अधिक पैसा देने का काम होगा तो वह सागर नगर निगम को दिया जाएगा। विकास के कामों को एक साल में पूरा किया जाएगा।

महापौर प्रत्याशी के पास नकद 4.75 लाख, 43 लाख के हैं गहने

नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने शपथ पत्र जमा किया। जिसमें चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया गया। महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी के पास 4 लाख 75 हजार 600 रुपए कैश है। पति सुशील तिवारी के पास 4 लाख 90 हजार 100 रुपए कैश हैं। वहीं बैंक में संगीता के नाम 470382 रुपए और पति सुशील तिवारी के खातों में 4 लाख 48 हजार 261 रुपए जमा हैं। इसके अलावा प्रत्याशी संगीता के नाम कोई वाहन नहीं है। उन्हें पति सुशील के नाम पर दो कार हैं। प्रत्याशी संगीता तिवारी के पास 98 तोला सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 43 लाख 75 हजार 307 रुपए हैं। वहीं 496 प्राचीन चांदी के सिक्के हैं। इसके साथ ही पति सुशील तिवारी के पास 95 तोला वजनी सोने के गहने हैं, जो कीमती 42 लाख 41 हजार 370 रुपए हैं।

जंगम आस्तियां की कुल कीमत

संगीता तिवारी- 62 लाख 83 हजार 789 रुपए

पति सुशील तिवारी- 1 करोड़ 50 लाख 24 हजार 385 रुपए

स्वार्जित स्थावर संपत्ति की क्रय कीमत

संगीता तिवारी-51 लाख 35 हजार 547 रुपए

पति सुशील तिवारी- 2 करोड़ 2 लाख 2 हजार 994 रुपए

वर्ष 2020-21 में कुल आय

संगीता तिवारी- 13 लाख 75 हजार 270 रुपए

पति सुशील तिवारी- 21 लाख 84 हजार 548 रुपए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here