उज्जैन जनपद पंचायत की वोटिंग – 76 ग्राम पंचायतों के 235 मतदान केंद्र पर डाले जा रहे वोट

करीब 7 साल के अंतराल के बाद मप्र में पंचायत चुनाव हो रहे हैं। जिले के उज्जैन जनपद पंचायत का मतदान शुरू हो गया है। इस ब्लॉक की 76 ग्राम पंचायतों में 235 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां पंच,सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए कुल 117060 मतदाता है। जिसमें पुरुष 59564 , महिला 57503 सहित सहित अन्य 2 मतदाता अपने अधिकारों का उपयोग कर मतदान करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो कि दोपहर 3 बजे तक चलेगा। मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती भी मतदान केन्द्र पर किए जाने की तैयारी है।

उज्जैन की 76 ग्राम पंचायत में 40 संवेदनशील मतदान केंद्र को चिन्हित किया गया है। यहां के लिए रिजर्व पुलिस बल भी लगा दिया है। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की उज्जैन में 235 मतदान केंद्रों लिए प्रत्येक केंद्र पर चार चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसके अलावा 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व रखा है। सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की सुरक्षा के लिए 48 पेट्रोलिंग पुलिस पार्टी को लगाया गया है। कहीं भी स्थित बिगड़ने पर पुलिस पार्टी 15 मिनिट में मतदान केंद्रों तक पहुंच जायेगी। मॉनिटरिंग के लिए दो एडिशनल एसपी और थाना प्रभारियों की ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here