वॉटर रिचार्जिग के लिये खुदे गड्‌ढे में डूबा बच्चा – घर के बाहर खेलते हुए दो दोस्तो के साथ पहुंचा था छात्र

इंदौर के द्वारकापुरी में रहने वाले एक 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तो के साथ बगीचे में बने वॉटर रिचार्जिग के गड्‌ढे में नहाने गया था। तभी उसका पैर कीचड़ फंस गया ओर वह गहराई में चले गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल भेजा है।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक घटना सत्यदेव नगर की है। यहां नजदीक ही सूर्यदेव नगर में रहने वाले 12 साल के युग पुत्र कमल माली की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युग दोपहर दो बजे के लगभग अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह खेलते हुए दो दोस्ता के साथ सत्यदेव नगर के बगीचे में पहुंचा था। यहां निगम द्वारा वॉटर रिचार्जिग सिस्टम के लिये खोदे गए गड्‌ढें में उतरकर वह नहाने लगा। इस दौरान अंदर कीचड़ में उसका पैर फिसला ओर वह गहराई में चले गया। जिससे वह अंदर जाते रहा। बताया जाता है कि यहां की गहराई पांच से सात फीट के लगभग थी। जिसमें युग निकल नही पाया। उसके दोस्त मदद मांगने पहुंचे। लेकिन जब तक लोग यहां पहुंचे।उसकी मौत हो गई थी। युग पांचवी कक्षा का छात्र था। उसके परिवार में एक बहन ओर भाई है। वही पिता सब्जी बेचने का काम करते है।

नशेड़ियों ने उखाड़ी जाली,रहवासियों ने की थी शिकायत

बताया जाता है कि नगर निगम नें कई साल पहले यहां वॉटर रिचार्जिग के लिये गड्‌ढ़ा किया था। जिसमें चारो तरफ लोहे की जाली की बांउडीवाल की गई थी। जिसमें नशेड़ियो ने इसे उखाड़ फेंका था। सत्यदेव नगर के रहवािसयों ने यहां फिर से बांउड्रीवाल कराने को लेकर निगम को शिकायत भी की थी। लेकिन यहां काम नही किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here