सागर में रोचक मुकाबले में 1 वोट से जीत :​​​​​​- पुरव्याऊ टौरी से सबसे छोटी जीत, बाघराज वार्ड में सबसे बड़े अंतर 2046 से जीते BJP पार्षद

एक वोट की ताकत क्या होती है, यह सागर नगर निगम चुनाव में पता चल गया। सागर के वार्ड क्रमांक 31 गांधी चौक में पार्षद के रोचक मुकाबले में 1 वोट से भाजपा की पूजा सोनी ने जीत दर्ज कराई है। पूजा की 1 वोट से जीत पूरी मतगणना में सबसे चौंका देने वाली रही। यह नगर निगम के सभी 48 वार्डों में सबसे छोटी व कम अंतर की जीत रही है। भाजपा की पूजा सोनी का मुकाबला कांग्रेस की रेखा से था। दोनों में कांटे की टक्कर थी। मतगणना होने तक कोई इस वार्ड से जीत-हार का दावा नहीं कर पा रहा था। लेकिन मतगणना शुरू हुई और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़े तो दोनों ही प्रत्याशियों में कांटे का मुकाबला देखने को मिला। आखिर में भाजपा की पूजा सोनी को 985 वोट और कांग्रेस की रेखा को 984 वोट मिले। इस प्रकार पूजा ने 1 वोट से पार्षद का चुनाव जीत लिया।

सबसे बड़ी जीत बाघराज वार्ड से हुई

सागर नगर निगम के 48 वार्डों में सबसे बड़ी जीत वार्ड क्रमांक 47 बाघराज वार्ड से हुई है। यहां भाजपा के राजकुमार पटेल 2046 वोटों से जीते हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की मीना पटेल से था। दोनों ही प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई। लेकिन मतगणना में भाजपा के राजकुमार पटेल को 2957 वोट मिले। वहीं कांग्रेस की मीना पटेल को 911 वोट ही मिल सके। इस प्रकार भाजपा के राजकुमार पटेल ने 2046 वोटों से पार्षद के लिए सागर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

सबसे छोटी आयुषी और सबसे उम्रदराज पार्षद बनीं आशारानी

नगर निगम चुनाव के नतीजों में सागर नगर निगम में सबसे कम उम्र की पार्षद वार्ड क्रमांक 43 पुरव्याऊ टौरी से भाजपा की आयुषी चौरसिया बनी हैं। नवनिर्वाचित पार्षद आयुष 23 साल की हैं। उनका मुकाबला निर्दलीय देवकी से था। जिसमें आयुषी ने 505 वोटों से जीत हासिल की है। आयुषी को 1319 वोट और निर्दलीय देवकी को 814 वोट मिले हैं। कांग्रेस की सुनीता यादव 348 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here