कन्नाैद का आर्यन अल्बेनिया में लेगा फुटबाल ट्रेनिंग

कन्नौद के 17 वर्षीय आर्यन जोशी का यूरोप के अल्बेनिया में चयन हुआ है। यह वैश्विक स्तर पर फुटबाल के लिए जाना-पहचाना जाता है। आर्यन की रुचि शुरुआत में क्रिकेट की ओर थी, लेकिन बाद में धीरे-धीरे उसका रुझान फुटबाल की ओर बढ़ गया।

करीब 3 साल पहले आर्यन का चयन बेंगलुरू के सोकर गैलेक्सी क्लब में हुआ है। तब से आर्यन ने अपने खेल कौशल को सुधारने के लिए लगातार मेहनत की है। क्लब में चयनित आर्यन मध्यप्रदेश का एकमात्र खिलाड़ी था।

फुटबाल प्रशिक्षण के लिए पूरे विश्व में पहचाने जाने वाले अल्बेनिया के लिए हुए ट्रायल में आर्यन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सोकर क्लब से 32 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। साथ ही ट्रायल में 5 देश के खिलाड़ी पहुंचे थे। पहले तीन खिलाड़ियों में आर्यन का चयन हुआ।

अंतरराष्ट्रीय क्लब से खेलने का मौका

फिलहाल आर्यन अल्बेनिया में प्रशिक्षण ले रहा है। इसके बाद यहां होने वाले मैच और ट्रायल में आर्यन का परफॉर्मेंस अच्छा रहता है, तो उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के किसी बड़े क्लब में हो सकता है।

बड़े भाई ने किया प्रोत्साहित

आर्यन के पिता राकेश जोशी और मां प्रफुल्लता जोशी शिक्षा विभाग में हैं। बेटे की प्रतिभा को देखकर माता-पिता ने उसे प्रोत्साहित किया। बड़े भाई अमित ने भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मां प्रफुल्लता जोशी का सपना है कि आर्यन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेले और परिवार के साथी कन्नौद और प्रदेश का नाम गौरवांवित करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here