स्वास्थ्य के लिए मिले 1 करोड़ 37 लाख – स्वास्थ्य संस्थाओं की मरम्मत कार्यों में खर्च होंगे, जारी हुई प्रशासकीय स्वीकृति

सीहोर जिले में संपूर्ण कायाकल्प अभियान के अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए 1 करोड़ 37 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जारी प्रशासकीय स्वकृति और प्राक्कलन अनुसार विशेष मरम्मत कार्य के लिए पीआईयू लोक निर्माण विभाग को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ किया जाना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिला की 14 स्वास्थ्य संस्थाओं की मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उनमें चिकित्सालय सीहोर के लिए 20 लाख 68 हजार 685, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाईबोरी के लिए 91 लाख रूपए, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा इटारसी के लिए 9 लाख 38 हजार 214, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के लिए 5 लाख 87 हजार 273, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुर के लिए 13 लाख 57 हजार 704, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदानपुर के लिए 6 लाख 63 हजार 283, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाड़कुई के लिए 8 लाख 46 हजार 872, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलकिसगंज के लिए 8 लाख 15 हजार 08 रूपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर के लिए 6 लाख 75 हजार 254, सिविल अस्पताल आष्टा के लिए 19 लाख 17 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिद्विकगंज के लिए 02 लाख 682 रूपए, सिविल अस्पताल इछावर के लिए 09 लाख 80 हजार 592, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निनोर के लिए 09 लाख 41 हजार 177रूपये और सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज के लिए 8 लाख 55 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर लोक निर्माण विभाग को कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here